• Wed. Apr 1st, 2026

जय श्री राम’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे के साथ झरिया भाजपा कार्यालय में जश्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2023

 

*रागिनी सिंह ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, रागिनी सिंह बोली- लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत पक्की*

crescent ad

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया: विधानसभा चुनाव के नतीजों में तीन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह कार्यकर्ताओं ने दिवाली मनाई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया कतरास मोड़ पर राहगीरों और दुकानदार भाइयों के बीच मिठाई बांटकर खुशियां मनाई.भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। वही कतरास मोड़ चौक पर आमजनों के बीच मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। रागिनी सिंह ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारा देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने यह साबित कर दिया गया है कि जनता अब बदलाव की ओर चल पड़ी हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकाश को देखकर जनता भी मन बना लिया है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की केंद्र और राज्य में जीत तय हो गई है।
इस दौरान मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव श्रीमती सुमन अग्रवाल संतोष सिंह मंडल अध्यक्ष अरुण साव अभिषेक पाण्डेय संतोष शर्मा राजाराम पासवान सुजीत सिन्हा अखिलेश सिंह दिलिप भारती दिलीप आडवाणी रघु राम रोहित बिंद रामाधार सिंह श्रीमती निर्मला पासवान श्रीमती ममता देवी रामप्रकाश सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *