• Wed. Apr 1st, 2026

बीज वितरण में मनमानी पर क्षेत्र के किसानों ने किसान भवन के समक्ष उग्र प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 2, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

जमुई। जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के धोबघट, कोल्हुआ, सिमरिया, कुमरडीह मौरा, सेवा आदि क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने किसान भवन के समीप उग्र प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र के कृषक सह पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव, शंभु कुमार केशरी, किसान नेता कुणाल सिंह, सचिदानंद मिश्रा, सुरेश यादव, मनोज मिश्रा, रीता देवी, दसरथ यादव, दिलीप मिश्रा बसंत मिश्रा, शोभन यादव सहित दर्जनों कृषकों ने कहा कि सरकार द्वारा रबी फसल चना, मसूर, गेंहू, सरसों आदि बीज वितरण में घोर धांधली बरती जा रही। किसानों ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की कृषि समन्वित कौन कौन सी योजनाएं कब आती है हम कृषकों को कुछ पता ही नही चलता। किसानों ने यह भी कहा कि कृषि कार्यालय में बैठे अधिकारी कागजी खानापूर्ति कर मनमाने ढंग से सरकारी योजनाओं का बंदरबांट कर लेते हैं। जिससे हम किसान सरकार के कृषि समन्वित योजनाओं को ले ठगा महसूस कर रहे हैं। वहीं किसानों ने बताया की कृषि विभाग में कार्यरत कर्मियो द्वारा चुनिंदा लोगों को ही बीज वितरण कर दिया गया है और हम किसानों को बाद में आने की बात कह औंधे मुंह लौटा दिया जाता है। वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा की अगर जल्द से जल्द हम कृषकों को निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध नही कराया गया तो हम सभी कृषक मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जाएंगे।
कहते हैं प्रखंड कृषि पदाधिकारी
इस संदर्भ में बीएओ मधुसूदन रजक ने कहा है कि मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *