• Wed. Mar 4th, 2026

विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने थामा आजसू का दामन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 1, 2023

बड़कागांव के जनता को ठगने और गुमराह करने का काम कर रही है विधायक =गिरेंद्र प्रसाद

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के वर्तमान प्रशासनिक प्रतिनिधि गिरेंद्र प्रसाद एवं तलसवार पंचायत के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष निरोज करमाली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी के प्रति आस्था जताते हुए शुक्रवार को रांची स्थित आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आवासीय कार्यालय पार्टी का दामन थामा। मौके पर आज आजसू पार्टी के सुप्रीम सुदेश महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को आजसू पार्टी का पटा और माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ झारखंड के लोगों को ठगने का काम कर रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े वादे करके सत्ता हासिल करने वाली हेमंत सरकार चारों ओर विफल हो रहा है। इसी का परिणाम है कि आज सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता भी उनके कार्य से खुश नहीं है और वह सभी कार्यकर्ता आजसू पार्टी पर आस्था जाता कर झारखंड के विकास के लिए अपना सहयोग देने के लिए आजसू में आ रहे है। वही आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने कहा है कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र और संपूर्ण झारखंड का विकास सिर्फ आजसू पार्टी ही कर सकती है आजसू पार्टी के नेता जात-पात से उठकर विकास की राजनीति करते है इसी का परिणाम है कि आज सत्ताधारी दल कांग्रेस से लोग छोड़कर लगातार आजसू पार्टी का दामन थाम रहे हैं। वहीं वहीं आजसू पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि गिरेंद्र प्रसाद, पंचायत अध्यक्ष निरोज करमाली, अशोक शर्मा सहित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि बड़कागांव का विकास सिर्फ और सिर्फ रौशन लाल चौधरी के ही हाथों संभव है। वर्तमान विधायक सिर्फ बड़कागांव के जनता को ठगने और गुमराह करने का काम कर रही है इसी कार्य से सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़कागांव के भविष्य के विधायक का साथ छोड़कर रौशन लाल चौधरी के हाथों को मजबूत करने के लिए उनके साथ आ रहे हैं। आजसू पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि 2024 में बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी होंगे। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार,तापस वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार,महेंद्र विश्वकर्मा,राजा खान, तुलेश्वर राम, भोला महतो, धीरज कुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *