• Fri. Jan 2nd, 2026

SC की पहली महिला जज जस्टिस फातिमा बीवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

ByAdmin Office

Nov 23, 2023

केरल: तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज न्यायमुर्ति फातिमा बीवी का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

फातिमा 96 वर्ष की थीं।राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस फातिमा का निधन बेहद दर्दनाक है।

न्यायमूर्ति फातिमा ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी

मंत्री वीना ने कहा कि न्यायमूर्ति फातिमा ने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड थे।वह एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि इच्छाशक्ति और उद्देश्य की भावना से किसी भी विपरीत परिस्थिति को पार किया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *