• Wed. Mar 4th, 2026

बाबू डे के असामयिक निधन के उपरांत रागिनी सिंह पहुंची उनके आवास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2023

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

पाथरडीह । लोको बाजार मीरा मोहल्ला निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबू डे जी के असामयिक निधन उपरांत बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उनके आवास पहुंची एवं परिजनों से मिल उन्हे अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व में बाबू डे जी के सुपुत्र अरिजित के एक सड़क दुर्घटना में दोनो पैर काटने पड़े जिसके उपरांत बाबू डे जी ने अपना सर्वस्व जीवन अपने बेटे के इलाज और बेहतरी में लगा दिया वही उनके प्रयास से भाजपा परिवार भी उनके साथ खड़ा रहा और उनके बेटे के इलाज के लिए मोटी रकम जुटाई गई थी दोनो पैर खोने के बाद अरिजीत के पिता स्वर्गीय बाबू डे ही उसके एकमात्र सहारा थे जिनकी छत्रछाया में अरिजीत पल बढ़ रहा था लेकिन अब उनके असामयिक निधन से उसका भविष्य भी अधर में दिखाई पड़ रहा है वही श्रीमती सिंह ने अरिजीत और उनके परिजनों को आगे भी हर संभव सहायता करने की बात कही ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *