
गावां थाना क्षेत्र स्थित बगदेडीह में पंचायत भवन के समीप एक घर में धर्मपरिवर्तन का खेल चल रहा था। वहां धर्मपरिवर्तन करवाने के लिए प्रलोभन देकर कुछ लोगों को इकठ्ठा किया गया था।बाहर से आई टीम प्रलोभन देकर लोगों के धर्मपरिवर्तन का प्रयास कर रही थी। आसपास के लोगों को भनक लगी तो इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता उपेंद्र स्वर्णकार को दी गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गावां थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई और कुछ लोग निकलकर भाग गए। वहीं कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ की व कड़ी फटकार लगाई। कहा कि इस प्रकार गलत तरीके से गांव में आकर धर्मपरिवर्तन के कार्य की दुबारा शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि हर सप्ताह उक्त घर में बैठक का आयोजन होता है। यहां आसपास की भोलीभाली महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्म कथा सुनने के लिए वहां जमा करवाया जाता है व बाद में धर्मपरिवर्तन का प्रलोभन दिया जाता है। मौके पर बजरंग दल के उपेंद्र स्वर्णकार, दीपक कुमार साव, पप्पू कुमार साव, वीरेंद्र स्वर्णकार, गौतम सिन्हा, हंसराज पाण्डेय व गुड्डू तिवारी उपस्थित थे। एसआई अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वहां पहुंचे लोगों को कड़ी फटकार लगाकर छोड़ दिया गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
