• Tue. Mar 24th, 2026

ताजुब : धनबाद की सड़कों पर कोयला चोरों का स्टंट!, पब्लिक को दिखता है पर प्रशासन को नहीं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2023

 

*धनबाद :* धनबाद कोयलांचल में कोयला चोरों के द्वारा सड़कों पर स्टंट किया जा रहा है, वो खुद की जान से खिलवाड़ करने के साथ ही दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं. रोजाना अहले सुबह जिले के मटकुरिया से बैंक मोड़ श्रमिक चौक जाने वाल रास्ते पर कोयला चोर स्टंट करते नजर आ जाएंगे. बाइक पर कोयले से भरी बोरियों के ऊपर खड़े होकर फर्राटे से सड़क पर चलते हैं. बैंक मोड़ का इलाका दिन भर काफी लोगों की भीड़ रहता है, बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही यहां से होती है. धनबाद बोकारो का मुख्य सड़क मार्ग है, बैंक मोड़ थाना भी रोड के किनारे ही स्थित है, दिनभर ट्रैफिक पुलिस के दर्जन भर जवानों की इस स्थान पर तैनाती रहती है. लेकिन इन स्टंटबाजों और चोरों पर कोई कार्रवाई नहीं. बताने की जरूरत नहीं कि पुलिस आखिर ऐसे कोयला चोर पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है, जो अपनी जान के साथ दूसरे की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं, कब किसको यह अपनी चपेट में ले, यह कहना मुश्किल है. कोयला चोरी वैसे ही गैर कानूनी है, ऊपर से स्टंट करना खतरनाक है। जिला परिवहन विभाग या ट्रेफिक पुलिस को भी यह नहीं दिखता। दिखता है तो निरीह व बेवस जनता को जो नाना प्रकार से सिर्फ शोषित हो होते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *