
*धनबाद :* धनबाद के नए अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने आज संध्या अनुमंडल कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ प्रदान करके उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री रजक ने कहा कि अपने दायित्व को समझकर, वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से तथा पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से जिले की विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री कमलाकांत गुप्ता, कार्यपालिका दंडाधिकारी श्री बंधु कच्छप, श्री रविंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री रजक का स्वागत किया।

साथ ही निवर्तमान एसडीओ श्री प्रेम कुमार तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
