• Tue. Feb 17th, 2026

आज का पंचांग,14 सितम्बर,23:आज के पंचांग के अनुसार जानिए आज का शुभ -अशुभ मुहूर्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2023

 

आज भाद्रपद अमावस्या, जानें आज के शुभ मुहूर्त का समय
आज का पंचांग, 14 सितंबर 2023, गुरुवार: राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 23, शक सम्वत् 1945, भाद्रपद कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 29। सफ़र 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहूकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 54 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 59 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। चतुष्पद करण सायं 06 बजे तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कुशा ग्रहणी अमावस्या -‘ऊँ हुं फट् स्वाहा‘ इहमंत्रेण कुशोत्पाटनम्, पिठोरी अमावस, पितृकार्येषु अमावस्।

सूर्योदय का समय 14 सितंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 14 सितंबर 2023 : शाम में 6 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 सितंबर 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 2 मिनट तक। इसके बाद दोपहहर 3 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : आज केले के पेड़ पर हल्दी और चने की दाल डालकर जल अर्पित करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *