• Fri. Mar 20th, 2026

धनबाद दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार डीएसपी लो इन ऑर्डर ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2023

 

 

बीती रात गश्ती के दौरान केंदुआडीह पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बीती रात केंदुआडीह पुलिस गश्ती में निकली हुई थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बीते दिनों पुटकी के डीएस होटल में बमबाजी कर दहशत फैलाने वाले अपराधी केंदुआडीह खटाल में छुपे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापामारी कर मौके से चरणजीत यादव और गोपाल पासवान दो अपराधियों को एक पिस्टल दो मैगजीन और 7.55 एमएम की 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. डीएसपी ने बताया कि
पूछताछ में यह पाया गया कि दोनों अपराधियों की डीएस होटल में बमबाजी की घटना में संलिप्ता रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *