
धनबाद।भूली. क्रीड़ा भारती एवं नव संकल्प मंच के संयुक्त तत्वाधान में आज भूली बी ब्लॉक विवाह भवन में योग सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी दिलीप सिंह. सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस योग कार्यक्रम में बच्चे बच्चियों ने योगासन का बेहतरीन प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को नियमित योग के फायदे से अवगत कराया. योग कला का शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चे बच्चियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक अच्छा माध्यम है. नियमित योग क्रिया से कई बीमारियां स्वतः ही ठीक हो जाती हैं. दिलीप सिंह ने कहा आज लोगों के बदलते लाईफ स्टाइल की वजह से उनमे बीमारियां हावी हो रही हैं.हमें योग के प्रति जागरूक होना चाहिए, क्योंकि योग से भयंकर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वैसे तो भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास व्यायाम करने का समय नहीं है। अगर हम प्रतिदिन एक या दो योग की क्रियाएं करे तो कई घटों के व्यायाम की पूर्ति की जा सकती है। क्रीड़ा भारती एवं नव संकल्प मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस योग सह सम्मान समारोह में शामिल सभी लोगों का स्वागत और अभिनंदन जिन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं.योग प्रमुख
समेंदर जी,संरक्षक सरजू सिंह,कौशल सिंह, अमित सिंह,पंकज सिंह
, जितेंद्र सिंह,कुमार जी ,गंगा राम,मनश जी,संतोष सिंह,प्रीति सिन्हा,सुमन देवी,अमित सिंह,उदय मालाकार,सांकेर,प्रियका, रीमा सिंह उपस्थित हुए.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
