• Fri. Mar 20th, 2026

इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी ने 17 हजार 156 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अपने पति के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2023

 

रिपोर्ट :- उमेश कुमार गिरी
धनबाद : स्व. जगरनाथ महतो को डुमरी विधानसभा की जनता ने आखिर पांच महीने बाद अपने वोट के जरिए सच्ची श्रद्धांजलि दे दी है. मिसेज टाइगर और मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी झारखंड विधानसभा की सदस्य बन गयी. इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी और जेएमएम की उम्मीदवार बेबी
देवी को इस उपचुनाव में 100231 (एक लाख 231) वोट मिले. वहीं एनडीए की
कैंडीडेट रही आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को लगभग 83075 वोटों से ही संतोष करना पड़ा.

जीत का अंतर 17 हजार 156 वोटों का रहा. बेबी देवी ने अपने पति के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे. उन्हें सबसे ज्यादा वोट 2014 में 77984 मिले थे.

2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू को 36840 और बीजेपी के उम्मीदवार को 36013 वोट मिले थे. वहीं बेबी देवी की जीत के बाद कहा जा रहा है कि रामगढ़ की तरह एनडीए का जादू डुमरी में नहीं चला.

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वो अपनी पहली अग्निपरीक्षा में ही फेल हो गए. और साथ ही हेमंत सोरेन जीत के रथ पर दोबारा सवार हो गए. वैसे यहां का नतीजा काफी एन एफ। टक्कर का रहा. आजसू ने डुमरी अपनी झोली में डालने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. लेकिन नतीजे से पार्टी निराश हुई.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *