

धनबाद:बुधवार सतर्कता जागरूकता अभियान 2023 के तहत सीएसआईआर-सिम्फर के बरवा रोड स्थित सभागार में ‘पीआईडीपीआई संकल्प 2004’ विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में मंच पर संस्थान के आज के निदेशक, डॉ. सुजीत कुमार मंडल के साथ मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान के प्रशासन नियंत्रक, आलोक शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी, कुमार राहुल उपस्थित थे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का संचालन कर रहे राकेश कुमार, अनुभाग अधिकारी ने कार्यक्रम के विषय पर एक संक्षिप्त वक्तव्य प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात् कुमार राहुल ने पीआईडीपीआई संकल्प 2004’ विषय पर एक विस्तृत और सारगर्भित व्याख्यान देकर लोगों को जागरूक किया जबकि आलोक शर्मा ने ऐडमिनिस्ट्रेटिव विजिलेंस जैसे गंभीर एवं अत्यंत उपयोगी विषय को बहुत ही रोचक तरीके से समझाया।
अंत में, डॉ. सुजीत कुमार मंडल ने अपना इन दोनों व्याख्यानों का सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए सभागार में उपस्थित एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों को लाभान्वित किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
