• Fri. Mar 27th, 2026

गिरिडीह में यहां लें राजस्थानी जलेबी का स्वाद, खोवा और उड़द दाल बनाता है लाजवाब, कीमत बहुत कम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2023

 

*गिरिडीह :* गिरिडीह शहर स्थित कालीबाड़ी चौक में मिलने वाली राजस्थानी स्पेशल जलेबी जिले भर में फेसम है. दूर-दूर से लोग यहां खोवा वाली जलेबी का स्वाद लेने आते हैं. खास कर शाम के वक्त यहां जलेबी खाने वालों की भीड़ लगती है. लोग गरमा-गरम जलेबी खाने के साथ-साथ घर के लिए पैक भी कराते हैं.

राजस्थानी स्पेशल जलेबी स्टॉल के संचालक विक्रम वैष्णव ने लोकल 18 को बताया कि वह पिछले 9 सालों से यहां लोगों को राजस्थानी फ्लेवर वाली जलेबी का स्वाद चखा रहे हैं. जो लोगों को काफी पसंद आता है. यहां आए ग्राहक बड़े चाव से इनकी जलेबी खाने पहुंचते हैं.

जलेबी बनाने के लिए सूजी, मैदा, खोवा और उरद दाल का इस्तेमाल किया जाता है. जलेबी को छानकर चीनी की चासीनी में डुबोते हैं. फिर गरमा-गरम परोसा जाता है.

*जलेबी 180 रुपये किलो*

विक्रम वैष्णव ने बताया कि उनकी दुकान पर जलेबी 180 रुपये किलो बेची जाती है. वहीं 10 ग्राम जेलबी 20 रुपये में दिया जाता है. दुकान पर जलेबी के साथ गरमा-गरम पकौड़ी भी उपलब्ध है. जिले बेसन और प्याज के अलावा सिक्रेट मसाला से तैयार किया जाता है. तैयार होने के बाद इस स्वादिष्ट और कुरकुरी जलेबी को 200 रुपये किलो के भाव से बेचा जाता है.
लोगों को खूब पसंद है ये जलेबीवहीं, दुकान पर जलेबी का स्वाद ले रहे देव शंकर वर्मा ने बताया कि वह नियमित रूप से दोस्तों के साथ यहां जलेबी खाने आते हैं. बाजार आने पर यहां की जलेबी का स्वाद जरूर लेते हैं. उन्होंने कहा कि घर पर भी लोगों को यह जलेबी काफी पसंद है. लिहाजा पैक कराकर घर भी ले जाता हूं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *