• Fri. Mar 27th, 2026

स्टेट टाॅपर कशिश परवीन को जैक के प्रेक्षागृह में स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र के साथ 21 हजार नगद देकर जैक ने किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2023

 

धनबाद :छात्रा कशिश परवीन को इंटरमीडिएट कला संकाय मे स्टेट टाॅपर बनने पर जैक द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया.

शनिवार को जैक के प्रेक्षागृह मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने डीएवी +2 उच्च विद्यालय कतरासगढ की छात्रा कशिश परवीन को स्वर्ण पदक,प्रशस्ति पत्र के साथ 21 हजार का चेक प्रदान किया. मौके पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह,जैक अध्यक्ष अनिल महतो,जैक उपाध्यक्ष प्रभा तिर्की,जेसीईआरटी की परियोजना निदेशक किरण पासी,माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार,धनबाद के डीईओ भूतनाथ रजवार,डीएवी +2 उच्च विद्यालय कतरासगढ के प्राचार्य उपेंद्र राय उपस्थित थे.

कशिश का नामांकन दिल्ली के मिरांडा हाउस में पोलिटिकल साईंस (आनर्स)में हो गया है. कशिश के साथ उसके पिता मो. मुमताज,माता अफरीदा खातुन,मामा मों.सद्दाम,मो.शहबाज भी मौके खुश पर उपस्थित थे. कशिश बचपन से ही अपने मामा मो. कलाम ,मस्जिद पट्टी के यहां रहकर पढ़ाई की है. माता- पिता कोलकाता में रहते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed