• Sun. Mar 1st, 2026

जोन चेयरपर्सन लायन रोशन अग्रवाल ने किया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी बैठक, लायंस क्लब गोविंदपुर, बलियापुर एवं धनबाद कोल कैपिटल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी हुए शामिल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2023

 

*गोबिंदपुर* । गोबिंदपुर जोन चेयरपर्सन लायन रोशन अग्रवाल द्वारा होटल मधुबन गोविंदपुर में एक जोन बैठक का आयोजन किया गया स्वागत होस्ट क्लब गोविंदपुर के अध्यक्ष डॉ आर के शर्मा ने किया लायन अग्रवाल ने लायंस डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल के योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए बताया की लायनिज्म तीन चीज़ो पर टिका होता है सेवा कार्य, सदस्यता एवं लीडरशिप
श्री अग्रवाल ने बताया की लायंस मुख्यत : डायबिटीज, हंगर, पर्यावरण, चाइल्डहुड कैंसर, युवा, मानवता की सेवा एवं डिसास्टर मैनेजमेंट पर कार्य करता है
सेवा कार्य में गति लाने हेतु नये सदस्यों की संख्या में बृद्धि एवं मिशन 1.5 पर भी बिस्तार से बताया लायंस में लीडरशिप बढ़ाने हेतु लायंस के बिभिन्न कोर्स लायंस लर्निंग सेंटर, क्लब लायंस लीडरशिप इंस्टिट्यूट, यंग लायंस लीडरशिप इंस्टिट्यूट में हिस्सा लेने का भी बात किया गया
जोन के सभी पदाधिकारीगण बैठक से प्रभावित हुए सभी क्लबो ने अपने सेवा कार्यों, प्रसासनिक कार्यों एवं भविष्य में की जानी वाली योजनाओ का रिपोर्ट जोन चेयरपर्सन श्री अग्रवाल को सौपा मौक़े पर रिजन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन मदन मोहन जी एवं पी डी जी आर पी सरिया जी ने भी अपने अपने सुझाव दिए सभी क्लब के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया की वे जोन को नई ऊंचाई प्रदान करने का भरपूर प्रयास करेंगें
सचिव लायन एस के रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन किया राष्ट्रीय गान के साथ सभा समाप्त किया गया
मौक़े पर बलिआपुर क्लब से चितरंजन महतो, गिरिधारी लाल अग्रवाल, के के भट्टचार्जी, मानिक चंद्र मंडल, देवव्रत मुख़र्जी, लायंस धनबाद कोल कैपिटल से मुकेश बर्मन, प्रज्जवल भट्टचार्जी, कंवर गोप, राजीव गोप, लायंस गोविंदपुर क्लब से लायन संदीप विश्वकर्मा, लायन राजेश जायसवाल, लायन कमल अग्रवाल, लायन अनुराग प्रदीप, लायन के डी एन आज़ाद, लायन संतोष सोनी एवं अन्य मौज़ूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *