• Mon. Mar 2nd, 2026

सिंदरी के पीडीआईएल कर्मी के आवास में हुई चोरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2023

 

घटना के बाद छानबीन करती पुलिस

युवक को घर की देखरेख की जिम्मेवारी देकर कोलकाता गया है पूरा परिवार

धनबाद
सिंदरी थाना क्षेत्र के पीडीआईएल सिंदरी के पूर्व कर्मचारी अभय मिश्रा के एफसीआईएल आवास के वन 48 में मंगलवार 22 अगस्त की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. कितनी संपत्ति की चोरी हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घर के सभी लोग गृहप्रवेश के लिए कोलकाता गए हुए हैं. मकान मालिक अभय मिश्रा ने आवास की देखरेख के लिए 21 वर्षीय युवक राणा को रखा था.

राणा ने बताया कि वो शाम लगभग साढ़े छः बजे आवास में लाइट जलाकर और घर का ताला बंदकर मोदीडीह चला गया था. देर रात लगभग साढ़े दस बजे आवास पर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे और पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. कमरे में रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है. लॉकर में रखी एक चांदी की थाली सही सलामत मिली. तत्काल सिंदरी पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन की और मकान मालिक से दूरभाष पर बात की. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना घटी है. मकान मालिक द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *