• Mon. Mar 2nd, 2026

पंचांग,5 अगस्त 23:पंचांग आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि जानिए आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 5, 2023

 

आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं, आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करने जा रहे हैं। इसी के साथ आइए जानते हैं सूर्योदय का समय और सूर्योस्त का समय कब से कब तक रहेगा।

राष्ट्रीय मिति श्रावण 14, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 21। मुहर्रम 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 11 बजकर 12 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 0 बजकर 41 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 5 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 5 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 9 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 5 अगस्त 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 5 अगस्त 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक। इसके बाद 6 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। पंचक आज पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : आज एक किसी बर्तन में अपनी छाया देखकर भगवान शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *