• Thu. Mar 5th, 2026

दो अलग अलग सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 24, 2023

 

*धनबाद :* सड़क दुर्घटना में बैंक मोड़ की लाल कोठी के 51 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह की मौत हो गई। वे बाइक से बांसजोड़ा चेकपोस्ट के पास गए थे। मृतक के साले राजेश कुमार सिंह ने एसएनएमएमसीएच में अपने मृत बहनोई की पहचान करते हुए बताया कि रविवार की सुबह 6.05 बजे परिचित जयशंकर शर्मा का फोन आया।

उन्होंने बताया कि उनके बहनोई की बाइक बांसजोड़ा चेकपोस्ट के पास टर्निंग प्वाइंट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक अज्ञात हाइवा वहां से गुजर रहा था। राजेश ने दावा किया कि उसी हाइवा ने लापरवाही पूर्वक उनके बहनोई की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

इधर, धांगी मोड़ के पास 17 जुलाई को बाइक दुर्घटना में घायल कोलाकुसमा दुर्गा मंदिर निवासी हराधन धीवर की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। उनके भाई राहुल धीवर ने पुलिस को बयान देते हुए बलेनो जेएच-10बीवी-8181 पर भाई की बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *