• Fri. Mar 6th, 2026

4 माह की प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला! मर्डर के बाद पति के भाई ने फोन करके दी जानकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज में 4माह की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या की दी गई. मायके वालों ने पति पर बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल इस घटना के बाद पति और ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.मृतका के भाई ने जीजा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अक्सर वह बुलेट की मांग करने के लिए मेरी बहन पर दबाव डालता था. लेकिन मेरी बहन मायकावालों से नहीं मांगना चाहती थी. जिसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था.उसने बताया कि आरोपी पति के बड़े भाई ने फोन कर बताया कि आपकी बहन की मौत हो गई.

पूछने पर उसने बताया कि अचानक तबीयत खराब हो गई थी. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

सूचना पाकर जब घर पहुंचे तो पति समेत पूरा परिवार घर छोड़ फरार है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

दरअसल, सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छक्का टोला गांव निवासी मोहम्मद खलील मियां अपनी बेटी आसमां खातून की शादी वर्ष 2020 में की थी. बेटी की शादी नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मोहम्मद कासिम मियां के बेटे सद्दाम हुसैन से की थी. शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. इस बीच एक बच्चे ने जन्म लिया और दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी. वह चार माह के गर्भवती थी।

“मेरे जीजा बुलेट की मांग के लिए मेरी बहन पर दबाव और प्रताड़ित करते थे. बुलेट नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने मेरी बहन की हत्या कर दी. सभी लोगों घर छोड़कर फरार हो गये.”-


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *