• Sun. Sep 6th, 2026

राधा देवी के ब्रह्मभोज में शामिल हुए विधायक रोशनलाल चौधरी, परिजनों को दी सांत्वना

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी शनिवार को केरेडारी मुखिया सोनिया देवी एवं उनके पति बैजनाथ महतो की माताजी स्वर्गीय राधा देवी के निधन के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने दिवंगत राधा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

इस दौरान विधायक रोशनलाल चौधरी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। राधा देवी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

 

विधायक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची संवेदना है। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

 

कार्यक्रम में केरेडारी मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी, बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील राज सिंह उर्फ शेर सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, कंचन यादव, बड़कागांव आजसू नेता संदीप कुशवाहा, महावीर महतो, अरुण वर्मा, चंदन जी, सरोज जी सहित भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *