
आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकई नदी चेकडैम में रविवार को दो युवक डूब गए। डूबने वालों की पहचान मिरूडीह निवासी शुभम शर्मा और बनतानगर निवासी सोनू लोहार के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। हालांकि देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया,
जिसे सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चेकडैम पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि आसंगी चेकडैम में पिछले दो महीनों के दौरान लगातार डूबने की घटनाएं सामने आई हैं।
चार जुलाई को दो किशोरों तथा अगस्त में एनआईटी जमशेदपुर के छात्र मीर तनवीर हसन की डूबने से मौत हो चुकी है। लगातार हादसों के बाद जिला प्रशासन ने चेकडैम को डेंजर जोन घोषित कर चेतावनी बोर्ड लगाया था, लेकिन इसके बावजूद हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
