• Tue. Jan 13th, 2026

2024 के लिए एनडीए और यूपीए ने ताल ठोंका,दोनों ने बैठक कर अपनी शक्ति का किया प्रदर्शन,इस दो गठबंधन में कौन किसके साथ है जानने के लिए पढिये पूरी खबर

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की NDA ने बैठक कर 2024 के लिए ताल ठोक दिया है वहीं कांग्रेस के साथ की 26 दलों का गठबंधन चुनोती देने के लिए मैदान में हैं।

दिल्ली में एनडीए की हुई बैठक और बेंगलुरु में विपक्षी दलों की इस बैठक को दोनों दलों के शक्ति प्रदर्शन की तरह देखा जा रहा है। इस मेगा मीटिंग में एनडीए की जो कुल 38 दल भाग ले रहे हैं। इसकी पूरी लिस्ट भी जारी की गई है।

एनडीए में शामिल कई दल गुमनाम सी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे वैसी छोटी-छोटी पार्टियां भी हैं। वहीं, कुछ ऐसे दल हैं जो पहले एनडीए कुनबे का हिस्सा थे, लेकिन हाल में कई मुद्दों पर उपजी असहमति के कारण गठबंधन तोड़ दिया था। उधर, कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक में 26 दलों का साथ मिलने का दावा किया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक NDA की बैठक में 24 पार्टियों की आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिर शाम होते-होते ये संख्या बढ़ गई। आइये जानते हैं NDA की बैठक में कौन-कौन से 38 दल शामिल हैं –

*एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाली क्षेत्रीय दलों की सूची*

1. भारतीय जनता पार्टी (BJP)
2. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)(अजित पवार )
3. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) रामविलास
4. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस)
5. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK)
6. अपना दल (सोनेलाल)
7. नैशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
8. नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)
9. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AISU)
10. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM)
11. मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF)
12. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT)
13. नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड (NPF)
14. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (RPI)
15. असम गण परिषद (AGP)
16. पट्टली मक्कल काची (PMK)
17. तमिल मनीला कांग्रेस (TMC)
18. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL)
19. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)
20. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त)
21. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)
22. जननायक जनता पार्टी (JJP)
23. प्रहर जनशक्ति पार्टी (PJP)
24. राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP)
25. जन सुराज्य शक्ति पार्टी (JSSP)
26. कुकी पीपुल्स एलायंस (KPA)
27. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय)
28. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP)
29. निषाद पार्टी
30. अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस
31. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)
32. जन सेना पार्टी (JSP)
33. हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP)
34. भारत धर्म जन सेना (BDJS)
35. केरल कामराज कांग्रेस (KKC)
36. पुथिया तमिलगम (PT)
37. शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
38. गोरखा नैशनल लिबरेशन फ्रंट (GNLF)

*यूपीए में कौन सी पार्टियां हैं ?*

1: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

3: जनता दल (यूनाइटेड)

4: शिव सेना (यूबीटी)

5: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)

6: राष्ट्रीय जनता दल

7: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

8: जम्मू एवं कश्मीर राष्ट्रीय सम्मेलन

9: झारखंड मुक्ति मोर्चा

10: मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

11: रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (भारत)

12: विदुथलाई चिरुथिगल काची

13: असम जातीय परिषद
गोवा फॉरवर्ड पार्टी

14: केरल कांग्रेस

15: भारत की क्रांतिकारी

16: मार्क्सवादी पार्टी

17: आंचलिक गण मोर्चा

18: केरल कांग्रेस (जैकब)

19: राष्ट्रवादी कांग्रेस केरल

20: भारत की किसान एवं श्रमिक पार्टी

UPA का बैनर नहीं, मगर विपक्षी एकता के नाम पर साथ आ सकती हैं ये पार्टियां

1 : तृणमूल कांग्रेस,
2: समाजवादी पार्टी,
3: आम आदमी पार्टी

जैसे दल सीधे तौर पर कांग्रेस के के कारण यूपीए का हिस्सा नहीं बनेंगे। हां, 2024 में बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्ष का दांव फेंक ये दल जरूर एक खेमे में खड़े नजर आ रहे हैं। दिलचस्प यह भी है कि अधिकतर गैर-यूपीए और गैर-एनडीए दलों को विपक्षी मोर्चे का हिस्सा बनने से परहेज कांग्रेस की वजह से है। तेलंगाना में केसीआर अपनी अलग राह पकड़े हैं। सपा, आप और तृणमूल ने कई मौकों पर कांग्रेस को नीचा दिखाया है। इनके रिश्‍तों में तनातनी नेतृत्व को लेकर भी कम नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *