
गावां प्रखण्ड स्थित पिहरा में स्व बलदेव साव की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। मौके पर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन से किया गया। उपस्थित लोगों ने स्व बलदेव साव के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्जन कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सैकड़ो गरीब महिला व पुरुषों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया एवं दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो को भोजन कराया गया।
स्व बलदेव साव के सुपुत्र के द्वारा हर वर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गरीब व असहाय लोगों को सहयोग किया जाता है जो काबिले तारीफ है। वर्ष 2000 के पहले क्षेत्र की स्थिति अत्यंत भयवाह थी। उस समय तीसरी व गावां प्रखण्ड के लोग आतंक से साये में जी रहे थे। लोगों को वोट भी देने नही दिया जाता था। बलदेव साव सरीखे लोगों के बलिदान व संघर्ष के फलस्वरूप इस क्षेत्र में शांति आई है। उग्रवादियों के मुखर विरोध करने के कारण 16 जुलाई 2003 की देर रात उग्रवादियों ने इनकी निर्मम हत्या कर दी। आज क्षेत्र में शांति है। उस समय पुल पुलिया बनने नही दिया जा रहा था। लेकिन यहां के लोगो के संघर्ष के बाद शांति आई व क्षेत्र का समुचित विकास हुआ। गांवों को पुल व सड़को से जोड़ा गया। भाजपा के कार्यकाल में इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। क्षेत्र में शांति बहाल करवाने में स्व बलदेव साव जैसे लोग मिल के पत्थर थे। ऐसे ही लोगो के बलिदान के कारण ही अमन चैन की स्थापना हुई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्दी प्रसाद यादव व संचालन अरविंद गुप्ता ने किया। मौके पर सुरेश साव, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मनोज यादव, महेश राम, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, योगेंद्र साव, सौदागर साव, बालकिशुन साव एवं रोजम अली समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
