
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गावां प्रखण्ड के कई गांवों का दौरा किया। श्री मरांडी ने बेन्ड्रो जाकर ठाकुर पिंडा में पूजा अर्चना की। इसके बाद उपस्थित लोगों से मिलकर लोगों का हालचाल जाना वे बादीडीह पहुँचकर विगत दिनों प्रवासी मजदूर के दिल्ली मौत की सूचना पर उसके घर पहुँचे व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। गौरतलब हो कि भागलपुर निवासी कपिल प्रसाद यादव घर आने दौरान रेलवे स्टेशन में हार्ट अटैक से मौत हो गया था। वे गावां किसान भवन में आयोजित गावां एवं माल्डा मंडल के संयुक्त टिफिन बैठक में भाग लिए। बैठक में सभी पंचायतों में सभी बूथों का गठन एवं सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि धनवार विधानसभा को आप सबों को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना है। मैं इस समय प्रदेश अध्यक्ष हूँ। इसलिए अपने क्षेत्र के सभी बूथों का गठन सबसे पहले हो इसे प्राथमिकता के सूची में रखें। इस समय राज्य में झामुमो की सरकार है। जिससे राज्य का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। केंद्र की योजना सही ढंग से सदुपयोग नही हो पा रहा है। आज यदि यहां भाजपा की सरकार होती तो क्षेत्र का समुचित विकास होता। राज्य सरकार केवल कमाई में लगी है। यह नरेंद्र मोदी का देन है। सभी घरों तक बिजली पहुँची है। सभी गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि विकास की एजेंडा सिर्फ भाजपा के ही पास है। भाजपा बिना भेदभाव के क्षेत्र की विकास करती है, नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। विश्व के सभी देशों में इन्हें सम्मानित किया जा रहा है। वर्ष 2024 चुनाव का वर्ष होगा। जिसमें नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाते हुए झारखण्ड में भी भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही मेहनत करना शुरू कर दें।
मौके पर विचार व्यक्त करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही विपक्षी पार्टिया हताश व निराश हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने बहुत ही सोच समझकर बाबूलाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इनके नेतृत्व में पूरे झारखण्ड में कमल खिलेगा। नरेंद्र मोदी के शासन काल में अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। कार्यकर्ता सभी पंचायतों में डोर टू डोर जाकर शसक्त संगठन का निर्माण करें। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अजय रंजन, अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, महेश राम, विवेक विकास मिश्रा ने भी संबोधित किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, मुन्ना सिंह, प्रह्लाद सिंह, श्रीराम यादव, कॉंग्रेस यादव, वहाब खान, बबलू साहा, पवन सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन साव, उदय साव, रामचन्द्र ठाकुर, विजय यादव, श्रवण कुमार, देवनन्दन सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
