
चौपारण
मुम्बई जैसे बड़े महानगरों में झारखंडिओ के हक व अधिकारी की लड़ाई लड़ने वाले मुम्बई भाजपा सेल के अध्यक्ष सह चौपारण निवासी मनोज सिंह ने बरही विधानसभा के राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बरही में मनोज कुमार यादव का कोई विकल्प नही है। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही कई चुनावी मेढ़क विधायक बनने का सपना देखने लगते है और चुनाव में मुंह की खाने के बाद फिर से बिल में घुस जाते है। कहा चुनाव लड़ना सबका हक व अधिकार है हर कोई स्वत्रंत है चुनाव लड़ने के लिए लेकिन जो जनता के सुख दुख में काम नही आवे खाली हवा हवाई बात करे, ऐसे लोगों को चुनावी मेढ़क ही कहा जाता है। दूसरी ओर बरही की जनता के लिए अपना पूरा जीवन जनता सेवा में गुजार देने वाले नेता मनोज यादव जी है जो दिन रात सिर्फ और सिर्फ जनता से जुड़े रहते है। जनहित कार्यो के लिए हमेशा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहते है। कहा झारखण्ड के सभी 81 विधानसभा में सर्वे करवा लिया जाए कि विधायक का चुनाव हारने के बाद कौन नेता लगातार जनता से जुड़े थे, उसमे एक मात्र नाम आएगा मनोज यादव का, वर्तमान विधायक से भी ज्यादा सक्रिय रहने का रिकॉर्ड मनोज यादव जी के नाम है। स्थानीय के मुद्दे पर बात करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि मैंने जबसे होश संभाला तब से लेकर अब तक देख रहा हूँ कि मनोज यादव हमेशा जनता से जुड़े रहे है और सुख दुःख में भागीदार बने रहते है। आज बरही में अमन चैन व शांति का माहौल बना हुआ है उसका एकमात्र वजह मनोज यादव है। कहा मनोज यादव जी जैसे जनप्रतिनिधि मिलना बरही वासियो के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आने वाले चुनाव पर अपनी राय विचार देते हुए कहा कि बरही से भाजपा का एक मात्र उम्मीदवार मनोज यादव ही है दूसरे तीसरे का तो कोई विकल्प ही नही है। जनता वर्तमान विधायक ने त्रस्त हो चुकी है इस बार बरही में बदलाव होगा और कमल खिलेगा, मनोज यादव जी फिर से विधायक बनकर हम सबके जनसेवक बनेगेंग। श्री सिंह ने जनता से अपील किया कि भ्रम फैलाने वालो को करारा जबाव देकर उनकी औकात बतावे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
