• Fri. Feb 27th, 2026

जल्द ही प्लस टू हाई स्कूल में इंटरमीडिएट शिक्षकों का पदस्थापना नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन : सागर चौधरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 16, 2023

 

झारखंड युवा सदन के सदस्य सागर चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डीईओ से गावां प्लस टू हाई स्कूल में शीघ्र ही इंटरमीडिएट के शिक्षकों का पदस्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गावां प्लस टू हाई स्कूल में कला (आर्ट्स) में एक भी पीजीटी शिक्षक नहीं रहने के कारण बच्चों का पढ़ाई बाधित हो रहा है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। यहां 11 वीं और 12 वीं कक्षा में 1700 से अधिक बच्चों का नामांकन है। ऐसे में 2 शिक्षकों के सहारे पूरा कक्षा का संचालन करना नामुमकिन है। विद्यालय में अधिकतर निर्धन छात्र-छात्राएं ही विद्यालय पढ़ने आते हैं। ऐसे में उनका सिलेबस पूरा नहीं होगा तो परीक्षा की तैयारी कैसे करेंगे यह चिंता का विषय है। उन्होंने इस संबंध में डीसी से पहल करने की मांग की है। कहा कि आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स में शीघ्र ही शिक्षकों का पदस्थापना नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने दुरभाष पर डीईओ से भी शिक्षकों के समस्या से ध्यान आकृष्ट कराया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *