• Sat. Mar 7th, 2026

निरसा धनबाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस में दर्जन लोग शामिल!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 10, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
:निरसा :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के निरसा प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई एवं प्रदीप राय के नेतृत्व घागरा पंचायत के जेंडरा ग्राम में विभिन्न दल से दर्जनों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी के उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए एवं सभी ने आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में निरसा का विकास हो सकता है .

क्योंकि श्री गोस्वामी हमेशा शोषित पीड़ित नौजवान बेरोजगार पानी बिजली सड़क शिक्षा के लिए अपने स्तर से हमेशा संघर्ष करते आ रहे हैं श्री गोस्वामी ने कहा कि अगर निरसा विधानसभा क्षेत्र की जनता जिस प्रकार मुझ पर विश्वास करते हुए मेरे साथ जुड़ रहे हैं निश्चित तौर पर अगर मौका मिला तो निरसा की चौमुखी विकास के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करूंगा मूल रूप से निरसा में पेयजल की समस्या एवं बेरोजगारी की समस्या समीक्षा की जनता जूझ रही है.

लेकिन पूर्व में जो भी जनप्रतिनिधि निरसा विधानसभा का नेतृत्व किया है सभी ने जनता को ठगने का काम किया है मैं और मेरा पार्टी एवं यूनियन हमेशा विस्थापित बेरोजगार को रोजगार के लिए संघर्ष किया है और करते रहेगा आगे श्री गोस्वामी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार बेरोजगारी के सवाल पर मौन धारण किए हुए हैं .

4 साल बिकने जा रहा है लेकिन सरकार आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया हम लोगों को आशा था की राज्य सरकार के नेतृत्व में निरसा सहित पूरे जिला में विकास की गंगा बहेगी लेकिन आज उसका विपरीत हो रहा है चारों तरफ लूट भ्रष्टाचार फैला हुआ है किसी भी ग्रामीणों को सही समय पर उनका कार्य नहीं हो पा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *