
बाघमारा अनुमंडल में अवैध खनन और कोयला चोरी की शिकायत करना कांग्रेसी नेता को पड़ा भारी। कांग्रेस नेता वीरेंद्र पासवान को , लोयाबाद थाना से महज कुछ ही दूरी पर और सेंदरा यादव पट्टी में उनके और उनके समर्थकों के साथ जमकर मारपीट,की गई। घायल होने के बाद उन्हें snmch रेफर किया गया।

बताते चलें कि जोगता ,केंदुआ ,पुटकी महुदा,कपूरिया थाना और आसपास के थाना ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी का विरोध करने पर कोयला तस्करों के गुर्गे द्वारा कांग्रेसी इंटक नेता वीरेंद्र पासवान के साथ एक ही रात में 25 से 30 संख्या में आए बाइक सवार अपराधियो ने लगातार दो बार जमकर मारपीट की। इस मामले में लोयाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है पर 36 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अभी तक किसी भी अपराधी का गिरफ्तार ना होना सवाल पैदा करता है। वीरेंद्र पासवान की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज हेतु एसएनएमसीएच धनबाद रेफर किया गया।

अस्पताल में उनसे मिलने कांग्रेस के नेता, , पत्रकार , सामाजिक कार्यकर्ता, भीम संगठन, पासवान समाज सहित अन्य लोग पहुंच रहे हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं। अवैध कारोबार करने वालों में चिंता का विषय बना हुआ है। वीरेंद्र पासवान ने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर कोयला तस्करों के गुर्गे द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए है अंदरूनी गम्भीर चोटें आई हैं।
लोयाबाद थाना द्वारा जल्दबाजी में खानापूर्ति हेतु प्राथमिकी दर्ज की गई है पर अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं की गई है वीरेंद्र पासवान ने पुनः अपना आवेदन सरायढेला थाना में देने की बात कही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
