• Sun. Mar 8th, 2026

ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे में सीबीआई ने लिया बड़ा एक्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 7, 2023

 

ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे में (Odisha Train Accident) सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. खबर है कि इस ट्रेन हादसे में सीबीआई ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना(Odisha Train Accident) में करीब 290 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं करीब 1200 लोग घायल हो गए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो CBI द्वारा गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों की पहचान अरुण कुमार महंत (सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल, बालासोर), मोहम्मद अमीर खान (सेक्शन इंजीनियर, सोरो) और पप्पू कुमार (तकनीशियन) के रूप में की गई है. आरोपियों को आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन (Odisha Train Accident) के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे (Odisha Train Accident) में 290 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 1000 लोग घायल हुए थे, हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *