
*धनबाद :* गायत्री कुमारी जो कि बिहार के शेखपुरा जिला में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं को राष्ट्रपति द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. गायत्री का पूरे जिले में सेवा को लेकर अलग स्थान है. वो कोरोना जैसी महामारी में भी अपने विभाग के लिये काफी अच्छा काम कर चुकी हैं.

बिहार के शेखपुरा जिला की रहने वाली एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिला है।बिहार के शेखपुरा जिला की रहने वाली एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिला है।

बिहार के छोटे से जिले शेखपुरा के गबय गांव के अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम गायत्री कुमारी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जाने पर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार सम्मानित किया है. साल 2023 के लिये ये पुरस्कार पूरे देश में 15 एएनएम/नर्सों को दिया गया है. गायत्री कुमारी टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, जच्चा-बच्चा की सुरक्षा, कोविड के समय लोगों को जान बचाने में अहम भूमिका निभाने में अग्रणी रही हैं जिसके कारण जिला प्रशासन की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया.
एएनएम गायत्री कुमारी को सम्मानित किए जाने की सूचना पर शेखपुरा में उत्साह का माहौल है, वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में कार्य करने वाले अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा का भी विषय माना जा रहा है. गायत्री कुमारी हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करती रही हैं, जिसके कारण प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता रहा है.
गौरतलब है कि गायत्री कुमारी ने बीएड और एमएड की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नर्स की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की थी.
2008 में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्स की सेवा के लिए वो चयनित हुई. नर्स की सेवा के लिए पति और बच्चो का पूरा सहयोग मिला लेकिन ससुर ने विरोध किया लेकिन गायत्री ने हिम्मत नही हारी और नर्स की पहली सेवा गबय गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी.
उनको पहला वेतन मात्र 6 हजार रुपया मिला था. गायत्री ने गांव में टीकाकरण, संस्थागत प्रसव के साथ ही कोरोना काल में बेहतर सेवा की है. गायत्री ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर जीवन में कोई सेवा नहीं है. गायत्री राष्टपति से सम्मानित होने के बाद काफी उत्साहित हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
