• Thu. Feb 26th, 2026

तिसरा थाना में नये थानेदार के रुप मे शंकर विश्वकर्मा किए पदभार ग्रहण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 22, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कई थाना प्रभारी के फेर बदल किया गया है। जिसके तहत गुरुवार को तिसरा थाना में नए थानेदार के रुप मे शंकर विश्वकर्मा ने पद भार ग्रहण किया। मौके पर श्री विश्वकर्मा ने बताया कि हमारी प्राथमिकता होगी, सर्व प्रथम क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच भयमुक्त वातावरण स्थापित करना। साथ ही अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाते हुए पुलिस और पब्लिक में समन्वय रिश्ता को कायम रखना। इसके लिए तिसरा पुलिस चौबीस घंटे तत्पर रहेगी। अगर किसी को किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होती है, तो कानून को अपने हाथों में न लें। उसके लिए तिसरा पुलिस को सूचित करें। पुलिस अपना जांच पड़ताल कर जरुरत अनुशार कानूनी कार्रवाई करेगी। अगर किसी ने कानून को अपने हाथों में लेने की दूसाहस किया तो पुलिस उसके साथ शक्ति से कानूनी कार्रवाई करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *