
धनबाद। कतरासअंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित
मांअंबे आउटसोर्सिंग में इन दिनों कोयला का लूट मचा हुआ है। कोयला माफिया द्वारा
मजदूरों से भूमिगत सुरंग बनवा कर कोयला का कटाई करवाया जा रहा है जो कि कभी भी अनहोनी हो सकता है अगर चाल गिरा तो मजदूरों की मौत सुनिश्चित हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ ही पैसों के लिए मजदूर अपनेजान पर खेलकर कोयला कटाई कर रहे हैंऔर इसमें फायदा बड़े-बड़े माफियाओं को मिलता हैवह इसे बाजारों में ऊंचे दामों में बेचते हैं
कोयला माफियाओं को किसी का डर भय नहींजबकि
कुछ ही कदम परसीआईएसफ का कैंप है
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती केंद्र सरकार सीआईएसएफ को राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा का पगार देती है उसके बावजूद भी
केंद्र का ही संपत्ति लूटने में पड़े हैंमांअंबे आउटसोर्सिंग में बीसीसीएल के बड़े बड़े अधिकारी यहां से हर रोज गुजरते हैंलेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होतीसूत्र बताते हैं कि सीआईएसएफ कार्रवाई नहीं करती है जिससे हर रोज रात के अंधेरे में तस्करी का कोयला ट्रकों में भरकर
बिहारUP के मंडी में भेज दिया जाता है। सूत्रों की माने तो प्रत्येक दिन यहां
4 से 5 ट्रक कोयला निकाला जाता है जिसमें
मजदूर की संख्या बूढ़े बच्चे जवान यहां तक कि महिलाएं भी कोयला कटाई में लगे हुएं रहते हैं। जिसे आसानी से देखा जा सकता है सूत्र बताते हैं कि इस क्षेत्र में कोयला माफिया का दबदबा इतना अधिक है कि उनके आगे पुलिस और सीआईएसएफ भी घुटने देखने पर मजबूर है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
