• Thu. Feb 26th, 2026

कुसुंडा डीएवी के छात्र तेजस्वी कुमार को सांसद पीएन सिंह ने किया सम्मानित ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 22, 2023

 

धनबाद न्यू टाउन हाल में प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान रखा गया था l इस आयोजन में डी ए वी कुसुंडा के दसवीं और बारहवीं के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया l दसवीं के लगभग बाइस वहीं क्रमशः विज्ञान,कला ओर वाणिज्य के लगभग दर्जनों छात्रों ने अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित कराया l इसी क्रम में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने डीएवी कुसुंडा के छात्र तेजस्वी कुमार को सम्मानित किया। और उन्होंने बताया कि बड़ा सपना देखें, असफलता से ना डरे ,लगातार लगे रहने से सफलता मिलती ही है। और परिश्रम इसका मूल मंत्र है। जीवन में हमेशा सकारात्मक सोचें एवं किसी भी कार्य के लिए दूरी निश्चय करें और सफलता आपके कदम चूमेगी । मैं आप सबको शुभकामनाएं देता हूं कि आने वाला आपका जीवन आनंदमय हो ।
मौके पर डी ए वी कुसुंडा की प्राचार्या श्रीमती झूमा महता ने कहां की प्रतिभाशाली पहचान के लिए मोहताज नहीं होते । वे हमेशा पथ प्रदर्शक होते हैं उनके पद चिन्हों पर उनके बाद की पीढ़ी उनका अनुकरण करती हैं। उन्होंने हर्ष ब्यक्त करते हुए सभी प्रतिभाशाली बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *