• Fri. Feb 27th, 2026

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, आइए जानते हैं राशियों पर इसका असर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

 

*Sun transit to Gemini: सूर्य की मिथुन संक्रांति 15 जून 2023 को आ रही है।*

*इस दिन सूर्य सायं 6:14 बजे से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेगा।*

*बुध की राशि मिथुन में सूर्य का गोचर बुधादित्य योग जैसा प्रभाव देगा, जिसके प्रभाव से सभी राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।जिन जातकों की कुंडली में केंद्र स्थानों में सूर्य होगा उनके लिए यह गोचर अत्यंत लाभदायक रहने वाला है।*

*आइए जानते हैं सभी राशि वाले जातकों पर प्रभाव-*

मेष :

मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर तृतीय स्थान में होने जा रहा है। यहां सूर्य का आना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा, आत्मविश्वास से लबरेज रहने के कारण अनेक कार्य चुटकियों में पूरे कर लेंगे। भाई-बंधुओं से पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि, संपत्ति को चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। यहां से सूर्य पूर्ण दृष्टि से भाग्य भाव को देख रहा है इसलिए भाग्य को बल मिलेगा।

वृषभ :

आपके लिए सूर्य का गोचर द्वितीय स्थान में होगा। धन और वाणी के स्थान में सूर्य का आना आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर कर देगा। अनेक माध्यमों से धन आएगा और आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को वशीभूत करने में सफल होंगे। कुटुंबियों के साथ संबंध सुधरेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंगों में धन खर्च होगा। हालांकि शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। सतर्क रहें।

मिथुन :

आपके लग्न स्थान में सूर्य आने से इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिलेगी। धन लाभ होने के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक उत्सव आएंगे। किसी बात की चिंता रह सकती है किंतु वह जल्दी ही दूर हो जाएगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। सप्तम स्थान पर सीधी दृष्टि होने से दांपत्य जीवन सुखद होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। साझेदारी में काम करेंगे।

कर्क :

कर्क राशि के लिए सूर्य का गोचर द्वादश स्थान में होने से पारिवारिक मामलों में खर्च करना पड़ेगा। द्वादश सूर्य की दृष्टि छठे भाव पर होने से शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं। नेत्र और मस्तिष्क रोग सताएंगे। शत्रु काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई विवाद हो सकता है। युवाओं को नौकरी के अच्छी अवसर मिलेंगे। विदेश यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है।

सिंह :

आपके लिए सूर्य का गोचर एकादश भाव में होने से आय के नए साधन प्राप्त होंगे। पुराने कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास सार्थक होंगे और सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक संकट नियंत्रण में रहेंगे। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कारोबारियों को नया काम प्रारंभ करने से लाभ होगा। सरकारी सेवकों को प्रमोशन मिलेगा। गोचर के दौरान शिक्षा, प्रेम, दांपत्य जीवन में सुखद माहौल रहेगा।

कन्या :

आपके लिए सूर्य का गोचर दशम स्थान में होने जा रहा है। आजीविका के नए सुख-साधन प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी और कारोबारियों को लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सूर्य की दृष्टि चतुर्थ सुख स्थान पर होने से माता या सास की ओर से सुख मिलेगा। धन लाभ होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने की स्थिति बनेगी। आजीविका के नए साधन प्राप्त होने के योग हैं।

तुला :

नवम स्थान भाग्य भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण आपको भाग्य का पूरा बल मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य, प्रमोशन सब कुछ मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ कार्यस्थल में बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक आवश्यकताएं पूरी होंगी। भूमि, संपत्ति, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। तीसरे भाव पर सूर्य की दृष्टि होने से पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे।

वृश्चिक :

अष्टम भाव में सूर्य का आना शारीरिक रूप से कष्टप्रद रह सकता है। वाहन दुर्घटना की आशंका है। शत्रुओं से परेशान रहेंगे। अपने ही लोग आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक कमी अनुभव होगी। नौकरीपेशा के लिए संकट का समय है। व्यापारी वर्ग परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों से टकराव दूर होगा। वाणी को दूषित न होने दें।

धनु :

आपके लिए सूर्य का गोचर सप्तम स्थान में होगा। जो सीधी दृष्टि से लग्न को देखेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए सूर्य का यह गोचर उत्तम कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। आर्थिक स्थिति प्रबल होने वाली है। नौकरीपेशा को अधिकारियों के सहयोग रहेगा। व्यापारी वर्ग सुख से रहेंगे।

मकर :

सूर्य का गोचर आपके लिए छठे भाव में होने से रोग और शत्रु शांत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में आपकी जीत होगी। हालांकि यह गोचर आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। पारिवारिक और लिविंग स्टैंडर्ड बढ़ाने पर खर्च करेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। अपने मुताबिक नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। शत्रु थोड़े हावी होने की कोशिश करेंगे। दांपत्य में टकराव हो सकता है।

कुंभ :

आपके पंचम स्थान में सूर्य आने से शिक्षा, प्रेम और संतान के मामले में लाभ की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे अवसर मिलेंगे। संतान की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। हालांकि खर्च भी उसी अनुपात में होगा। व्यापारी वर्ग के काम में भटकाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कष्ट आ सकते हैं।

*मीन :* आपके लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव सुख स्थान में होने वाला है। यह आपके भौतिक सुखों में वृद्धि करेगा। संपत्ति, वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे। दशम पर सूर्य की सीधी दृष्टि होने से नए कार्य मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रेमी-प्रेमिका विवाह बंधन में बंध सकते हैं किंतु दांपत्य में टकराव हो सकता है। आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। जो आपके हैं उन्हें संभालकर रखें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *