
अंकित केशरी (avn)

झरिया: भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। रविवार 11 जून को झरिया के बस्ताकोला स्थित माईन्स रेस्क्यू मैदान में विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। माह जनसभा कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा था। कार्यक्रम अपने निर्धारित समय 9:30 बजे से सुरु हुआ। धनबाद जिला के भाजपा के सभी नेता अपने समर्थकों के हुजूम के साथ जनसभा में शामिल हुए। लगभग 11 बजे मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी सभा स्थल पर पोहुचे। मंच पर मौजूद धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह , सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बोकारो विधायक विरंची नारायण समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बाबूलाल मरांडी को शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। लगभग पांच से छह हजार लोगों की छमता वाला बस्ताकोला माईनस रेस्क्यू मैदान भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। सभा मे मौजूद नेतागण अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते दिखे। एक समय ऐसा आया जब नारेबाजी करने के दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा व भाजपा नेत्री रागनी सिंह के समर्थक आमने सामने हो गए। मंच के समीप आकर दोनों ही नेताओ के समर्थक नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन ( हूटिंग ) करने लगे जिससे थोड़ी देर तक माहौल गर्म हो गया। जिसके बाद भाजपा नेत्री रागनी सिंह और विधायक राज सिन्हा ने मंच से अपने अपने समर्थकों को शांत कराया।

सभा को मंच से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल के वर्णन दो घंटो में नही हो सकता। 2014 से पूर्व देश मे भ्रष्टाचार , अपराध की चर्चा हुआ करती थी लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार ने सेवा ,सुसान और गरीबों का कल्याण किया। कोरोना काल मे नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया जिसकी किसी देश ने कल्पना तक नही की। भारत कभी अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से अनाज मंगाया जाता था लेकिन आज भारत विदेशों को अनाज देता है। हर घर नल जल योजना, गरीबों के घर सौचालय व मुफ्त गैस सिलेंडर पोहुचाया। कांग्रेस ने वर्षो तक देश मे सरकार चलाया लेकिन कभी गरीबों की चिंता नही की। भाजपा सरकार ने ग्राम सडक योजना व गरीबों के घर मुफ्त बिजली व आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सेवा उपलब्ध कराई। 2014 से पूर्व 7 एम्स थे आज 15 एम्स बना दिये। देश मे हर क्षेत्र में हर विकास कार्य बहुत तेजी के साथ हो रहा है। वर्तमान में झारखंड में कोयला, बालू, पत्थर की लूट मची है। झारखंड सरकार अपराधियों को बचा रही है अगर इन सभी पर लगाम लगाना है तो 2024 में झारखंड में सरकार बनाने की आवश्यकता है। जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी तभी सुशासन हो सकता है।
धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा में यह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी का लगाव सदैव धनबाद से रहा है। आज 42 , 43 डिग्री जैसी तप्ती गर्मी में भी भारी मात्रा में समर्थको व कार्यकर्ताओं का जुटान होना इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। मोदी सरकार बनने के बाद धनबाद को कई सौगात दी। सड़क मार्ग को दुरुस्त करने का काम किया। धनबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का काम भाजपा द्वारा किया गया। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने वर्तमान झारखंड सरकार एवं धनबाद पुलिस के कार्यशैली पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि धनबाद में कोयला चोरी, मर्डर,फ़िरौती जैसे घटनाएं अब आमबात हो गई है। अपराधियों को पुलिस अपना मौन समर्थन दे रखी है। दबंग बेख़ौफ़ शराब के नशे में मासूम दंपति को अपने गाड़ी से रौंद कर मौत के घाट उतार दिया लेकिन पुलिस अभी तक हाथ पर हाथ रख बैठी है। भले ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दबंग घराने से ख़ौफ़ज़दा हो लेकिन जनता 2024 के चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।
निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का हर एक नागरिक अगर खुद को सुरक्षित समझता है तो उसका सबसे बड़ा कारण नरेंद्र मोदी की सरकार है। कोरोना काल मे जिस प्रकार नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने काम किया उसका डंका पूरी दुनिया मे बजा।
बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि आज अगर देश को नुकसान पोहुचने वाले विदेशी ताकतों को नाकाम किया है वह मोदी सरकार ने किया। आज देश बदल चुका है पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रहा है। विदेशो में युद्ध के दौरान फसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने का काम भी मोदी सरकार ने की।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि धारा 370 और 35 ए जैसी धाराओं को हटाना और जम्मू कश्मीर को आपस मे जोड़ने का श्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। देश की जनता की इक्षा है कि जन्मों जन्मांतर तक भारत को नरेंद्र मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिले। वर्तमान सरकार जानबूझकर कोयला चोरी , फ़िरौती,बिजली पानी जैसी समस्याएं उत्पन्न कर रही है लेकिन समय आने पर इसका जवाब इस बार चुनाव में सूद के साथ वसूलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन भट, मानस प्रसून, संजय झा, चंद्रशेखर सिह,धर्मजीत सिंह, सरोज सिंह, रमेश राही, ज्ञानरंजन सिन्हा, हरिप्रकाश लाटा, महाबीर पासवान, संजीव अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
