
*धनबाद :* धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव के 51 कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की
गिनती कल शनिवार की शाम सात बजे समाप्त हो गयी. चुनाव पदाधिकारी एससी मल्लिक, देवीशरण सिन्हा, अरुण तिवारी ने बताया कि उम्मीदवारों के प्राप्त मतों के अंको के आधार पर नौ कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचित किया गया है. इनमें
अनिल कुमार त्रिवेदी (414 वोट) राजन पाल (383 वोट),
भारती श्रीवास्तव (357 वोट),
ललन गुप्ता (346 वोट), रोहित
राहुल वर्मा (336 वोट), विभाष
कुमार महतो (332 वोट), पूनम
कुमारी (313 वोट), विजय कुमार
पांडेय (286 वोट), विश्वजीत
मिश्रा (282 वोट) है. बता दें कि
धनबाद बार एसोसिएशन के सात
पदाधिकारियों, जिसमे अध्यक्ष
अमरेंद्र कुमार सहाय, उपाध्यक्ष
धनेश्वर महतो, महासचिव जितेंद्र
कुमार, कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी, सहायक कोषाध्यक्ष दीपक शाह, संयुक्त सचिव प्रशासन ब्रजकिशोर कर्ण, संयुक्त सचिव पुस्तकालय केदार नाथ महतो का परिणाम नौ जून को ही घोषित किया जा चुका है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
