
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ।इस भीषण गर्मी में लगातार कई दिनों से जलापूर्ति ठप को लेकर ग्रामीणों ने गोधर के समीप धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग एनएच 32 घंटों जाम कर दिया। इसकी सूचना धनबाद विधायक राज सिन्हा को हुई तो वे गोधर तुरंत पहुंचे । उसके बाद उपस्थित ग्रामीणों में चर्चा होने लगी की इतने समय बीते विधायक जी का लेकिन धनबाद की जनता को पानी की समस्या से निजात नहीं दिला पाए । जबकि चुनाव के पहले उन्होंने वादा किया था कि मूलभूत समस्याओं से निजात जरुर दिलाएंगे। लेकिन अभी तक नहीं दिला पाए । अभी जब हम लोग रोड पर आए तब विधायक जी की नींद खुली । क्योंकि 2024 में चुनाव होने जा रहा है और उसमें उनको सहानुभूति बटोरना है । यही तत्परता अगर विधायक बनने के बाद दिए होते तो हमें नहीं लगता कि हम लोगों को आज रोड पर आना होता। चलिए देर आए दुरुस्त आए धनबाद विधायक ने मानवता का फर्ज अदा किया है । जनता का साथ दिया है यह बहुत बड़ी बात है । और लोग भाउक होकर हमारा नेता कैसा हो राज सिन्हा जैसा हो नारे लगाने लगे । यही नहीं विपक्षी के लोग भी थे । वहां उनको खड़का तो राज सिन्हा हाय हाय पानी दो या जेल दो का भी नारा लगा। उस समय लगा कि जनता आपस में ही लड जाएगी । कुछ बुद्धिजीवी लोग ने उन लोगों को समझा कर दोनों को शांत किया और कहा कि मुद्दे की बात करो पानी की समस्या है इस पर निजात दिलाने की बात करो । इस मामले को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा भी ग्रामीणों के साथ चिलचिलाती धूप में सड़क पर घंटों बैठे डटे रहे। और उन्होंने यह निर्णय लिया कि जब तक जनता को पानी नही मिलेगा तब तक हम उठेंगे नहीं । ग्रामीणों ने बताया की यही विधायक चुनाव के पूर्व धनबाद क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्या से जनता को निजात दिलाने के प्रति हमेशा तात्पर्य पर रहने का आश्वासन दिया था चुनाव के 2 टर्म बीते परंतु चुनाव जीतने के पश्चात क्षेत्र की जनता का यह मूलभूत समस्या जस की तस बनी रही । स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार इन सभी ने जनता को पानी और बिजली हमेशा सुचारू रूप से देने का वादा किया था । पर इनके सारे वादे हुए फेल एवं पानी की मांग को लेकर आज यहां के तमाम ग्रामीण बाल्टी , डेगची लेकर सड़क पर उतरे तथा धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग घंटो जाम कर दिया । वही सूचना पाकर माडा एमडी गोधर पहुंचे एवं सड़क पर बैठे विधायक राज सिन्हा एवं ग्रामीणों से वार्ता की और चंद घंटों में जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया एवं पूर्व की तरह यातायात चालू हुई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
