• Thu. Feb 26th, 2026

बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 11 में चाल धसने से तीन की मौत दर्जनों मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 9, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

जिले में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ इस हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना है वहीं दर्जनों लोगों के मलबे में नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है हादसे वाली जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है लोगों ने दबे हुए लोगों को निकालने निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भौरा ओ पी क्षेत्र के भौरा 12 नंबर 4ए पैच में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने की घटना घटी है देवपर्भा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में लोग आज सुबह कोयले की खुदाई के लिए मुहाने में घुसे थे ।इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ चाल धस गया। जिसके बाद अवैध उत्खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। माइंस के अंदर से लोग भागने लगे बताया जा रहा है कि 3 लोगों की इस हादसे मैं जितेंद्र कुमार उम्र 12 वर्ष सत्येंद्र कुमार उम्र 22 वर्ष मदन कुमार उम्र 32 वर्ष दबकर मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोगों को घायल होने की आशंका जताई जा रही है घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई है बता दें कि धनबाद में लगातार चाल धसने की घटना सामने आती रहती है कोयले की अवैध खनन के कारण यह हादसे होते हैं अब तक कई लोगों ने अपनी जान इन हादसे में गवा चुके हैं इसके बावजूद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रही है लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार कोयला ढोने चले जाते हैं प्रशासन भी अवैध उत्खनन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है जिसके कारण अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है और इसकी भेंट सिर्फ और सिर्फ गरीब मजदूर चढ़ रहे हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *