
*धनबाद :* जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त महोदय के द्वारा उपायुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में सभी राजनैतिक दल के साथ बैठक आहुत की गई।
आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उक्त बैठक में धनबाद जिला अन्तर्गत सभी प्रखण्ड एवं अंचल अन्तर्गत जर्जर मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई एंव सुझाव लिया गया।साथ ही नए मतदाताओं को विभिन्न जैसे माध्यमों से जोड़ने, त्रुटि सुधार सहित अन्य विशेष विषयों पर चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में झामुमो के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश सिंह एवं जिला प्रवक्ता समीर रवानी उपस्थित थें।
झामुमो की ओर से प्रस्ताव दिया गया की कम से कम सभी को दस दिनों का समय दिया जाएं ताकि मतदान केंद्र का स्थल परिवर्तन का लिखित प्रस्ताव दिया जा सकें, साथ ही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने एवं पुराने मतदाताओं त्रुटियों को सुधारें के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएं उक्त दोनों विषयों पर झामुमो का हर कार्यकर्ता जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा।
मौके पर धनबाद जिला प्रशासन के पदाधिकारि सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
