• Thu. Feb 26th, 2026

बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बालासोर रेल हादसे में हुए मौत लोगों को दी श्रद्धांजलि, किया पौधरोपण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। बलियापुर प्रखंड के अंतर्गत झरिया विहार कॉलोनी बेलगड़िया में भीमराव अंबेडकर स्कूल के प्रांगण में बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।सर्व प्रथम बालासोर रेल हादसा में हुए मौत के शिकार यात्रियों को श्रद्धासुमन अर्पित व मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात भीमराव अंबेडकर स्कूल के प्रांगण में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के द्वारा पौध रोपण कराया गया. बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूकता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएनएल के एसडीओ अनिल कुमार दास ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि मासस नेता आनंदमंय पाल ने कहा यह एक महान कार्य है। इस भौतिक वादी युग में हम चंद स्वार्थ के लिए सबकुछ को भूल रहे हैं। हम प्रकृति से सिर्फ लेने का काम कर रहे हैं लेकिन कुछ देने का काम नहीं कर रहे। बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक बाबू भट्टाचार्य ने कहा हमारा ट्रस्ट प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है. हमारा उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। मौके पर आमटाल पंचायत के पूर्व पंचायत समिति दयाल बाऊरी, जितेन कुमार डे, बंगु ठाकुर, पोल्टु रवानी,सूरज बाऊरी, सुरेश दास, बिनय भंडारी,मुकेश बाऊरी,दिलीप बाऊरी, धोकरा पंचायत के पंचायत सदस्य मनोज बाऊरी, प्राण बावरी, सुजीत चंद्रा,मोहम्मद कौसर, डॉ• मो. समीर राजा, सादिक अजहर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *