
रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। उड़ीसा के बालासोर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस की भीषण दुर्घटना से पूरा देश मर्मआहत है, सैकड़ों लोग अचानक मौत के गाल में समा गए तथा हजारों लोग घायल है। जिसको लेकर रविवार को झरिया बाटा मोड़ गणेश चौक के समक्ष झरिया के लोगों ने मृतक के आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दिए। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि यह दिल को दहला देने वाली बड़ी दुर्घटना है। घटनास्थल पर चीख-पुकार और क्रुंदन से पूरा इलाका गमगीन हो गया है। भारत एवं राज्य सरकार राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाकर लोगों का जीवन बचाएं यही मेरी अभिलाषा है। इस घटना में दिवंगत हुए आत्माओं को परमेश्वर अपने चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवारों को असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से अरविंद बनर्जी, गणेश गुप्ता उर्फ़ कल्लू गुप्ता, पिनाकी राय, झुन्नू गुप्ता, राजेश सिंह, अजय बरनवाल, रुपेश केसरी, विनोद गोस्वामी, भीम साव, धर्मेंद्र साव, बिहारी बर्मन, बसंत सेन, मोहम्मद इंतियाज, अशोक साव, पिंटू बर्मन, गुड्डू केसरी, डफली वर्मा, सनोज साव, शंकर साव एवं अन्य लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
