• Thu. Feb 26th, 2026

बिजली की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल मिला विद्युत अभियंता से, सौपा महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 3, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। झरिया थाना अंतर्गत विद्युत समस्या के सवाल पर शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता झरिया मनीष चंद्र पूर्ति से मिलकर आम जनों को हो रहे परेशानियों से अवगत कराते हुए उसके समाधान कि मांग किए। वहीं कार्यपालक अभियंता के माध्यम से विद्युत महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें कोरी बांध सतमुड़वा मे पूर्व से लगे 200 के वी ए के ट्रांसफार्मर मे अतिरिक्त भार को बांटने हेतु एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर अधिष्ठापन कि मांग किया। क्योंकि जन आंदोलन के उपरांत अधिष्ठापित नए ट्रांसफार्मर में से ऑयल का लीकेज हो रहा है हम लोगों को डर है कि पुनः कहीं यह ट्रांसफार्मर भी ना जल जाए। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव झरिया शहर में हो रहे अनियमित विद्युत आपूर्ति के सुधार हेतु तकनीकी संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त कर सुचारू ढंग से बिजली आपूर्ति बहाल करने कि मांग किए। कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति ने कहा हम लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं, कि झरिया के लोगों को हो रहे परेशानियों से निजात दिला दे और साथ ही उन्होंने कहा की हमारे उपभोक्ता भी अपने घर के क्षमता अनुसार लोड बढ़ा लें, ताकि हमें भी यह आकलन हो सके कि उस क्षेत्र में कितना के वी ए का ट्रांसफार्मर देने से परेशानी नहीं आए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, गणेश गुप्ता उर्फ कल्लू गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मनोज वर्मा, अजय गुप्ता, पिंटू बर्मन, अजय शर्मा, छोटे लाल विश्वकर्मा, शंकर सोनी, विनोद साव, मोहम्मद इम्तियाज मुख्य रूप से थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *