• Sat. May 2nd, 2026

दिलचस्प : वेंडिंग जोन में ताला और नो वेंडिंग जोन में सज रही दुकानें

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 26, 2023
crescent ad

 

*धनबाद :* शहर के सिटी सेंटर से लेकर लुबी सर्कूलर रोड होते हुए डीसी ऑफिस तक की सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। पिछले महीने छह अप्रैल को नगर निगम ने यह आदेश जारी किया था, लेकिन जिस सड़क को निगम द्वारा नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया था, वहां फुटपाथ पर दुकानें सज रही हैं।
वहीं दूसरी ओर फुटपाथ दुकानदारों के लिए बना वेंडिंग जोन खाली पड़ा हुआ है।
पिछले महीने शहर की सड़कों को देखने निकले नगर आयुक्त ने लुबी सर्कुलर रोड और डीसी ऑफिस तक जगह-जगह फुटपाथ दुकानें देखकर नाराजगी जताई थी। नगर आयुक्त ने उसी दिन इस सड़क को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया था। एक माह बाद भी सड़कों के किनारे दुकानें सजी हुई हैं। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर के दो बजे तक यह सड़क जाम की चपेट में रहती है। नगर निगम भी एक दिन यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फिर से इसे बंद कर दिया।
*लॉटरी के बाद भी वेंडिंग जोन में दुकानें शुरू नहीं*
पिछले महीने कोहिनूर मैदान में बने वेंडिंग जोन के लिए लॉटरी से दुकानों का आवंटन किया गया। 192 दुकानों के लिए 240 आवेदक आए थे। निगम ने दुकानें तो आवंटित कर दीं लेकिन अभी तक उन्हें लगाने की अनुमति नहीं दी। नतीजा हुआ कि आजतक कोहिनूर मैदान में ताला लटका हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *