• Mon. Apr 27th, 2026

झरिया के ऐना कोलियरी के आरके माईस में डीजल टेंकर में लगी आग, इसके चपेट में आने से एक कर्मी की हुई जल कर मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 21, 2023
crescent ad

 

झरिया : बीसीसीएल एरिया 6 के ऐना परियोजना में आज एक फ्यूल टैंकर में आग लगने से टैंकर का हेल्पर बीसीसीएल कर्मी सुनील राय की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद अन्य कर्मियों में दहशत का माहौल है. जनता मजदूर संघ ने माइंस में शव रखकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजा और नियोजन की मांग की है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर ऐना परियोजना के आर के माइनिंग में फ्यूल रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान डीजल टैंकर से फ्यूल को रिपेयर किया जाना था. गर्मी अधिक होने के कारण डीजल टैंकर में गैस प्रवाहित हो रहा था. तभी कर्मी सुनील राय जैसे ही डीजल टैकर का ढक्कन खोला उसमे आग लग गईं. और देखते ही देखते सुनील उस आग में जल गया.

आग इतना विकराल था कि कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. घटना के बाद से आरके माइनिंग में भगदड़ मच गई. फिर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद से आरके माइनिंग के सभी अधिकारी फरार हैं. इधर जनता मजदूर संघ, अपनी मांग को लेकर माइंस में शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *