• Mon. Apr 27th, 2026

रोटी बैंक धनबाद के संस्थापक और रियल हीरो रवि शेखर किडनी ट्रांसप्लांट कराकर लौटा धनबाद, शुभचिंतकों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 21, 2023
crescent ad

 

धनबाद : धनबाद के रियल लाइफ के हीरो हैं रवि शेखर गरीब असहाय के लिए मसीहा बन कर मदद करता है। काल्पनिक दुनिया के उस हीरो के लिए हम तालियां बजाते हैं, वाह वाह करते हैं।

परन्तु ये हैं धनबाद के रियल हीरो जिनका नाम रवि शेखर है। ये अपने कुछ इष्ट मित्रों के साथ मिलकर पिछले 5 साल पहले एक संस्था का निर्माण किया।

जिसका नाम रोटी बैंक युथ क्लब धनबाद रखा गया। इस ग्रुप व संस्था का एक ही मकसद था गरीब और जरूरतमंद को एक समय का भोजन उपलब्ध करवाना।

समय से साथ साथ दोस्तो की संख्या और ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ती गई और काम का दायरा भी बढ़ता चला गया। पिछले 5 वर्षों से एक समय का भोजन असहाय और जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाने का काम निरंतर चल रहा है।

कोरोना काल में जरूरतमंदों को दोनो समय भोजन, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के साथ साथ लावारिस लाशों की अंत्योष्टि का कार्य भी ये अपने मित्रो के साथ कर पूरे धनबाद के लिए मानवता की सेवा का मिसाल पेश कर चुके है।

ये एक वैसे शख्स हैं जो पिछले एक साल से किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर हॉस्पिटल का चक्कर लगा रहे थे। सप्ताह में जिसका 2 बार डाइलेसिस चल रहा हो और वो कोलकाता से हीं जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवा रहा हो। ऐसे लोग हीरो हीं होते हैं।

इन्होने दूसरी बार अपना किडनी का ट्रांसप्लांट करवा कर कल धनबाद अपने घर लौटा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *