
कतरास। कतरास थाना अंतर्गत लकड़का पांच नंबर बस्ती के समीप चल रहे अवैध कोयला उत्खनन कार्य को बंद कराने तथा मुहाने की भराई करने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के बैनर तले आज दिनांक 12/05/2023 को कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल महाप्रबंधक कतरास क्षेत्र संख्या 4 कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दीया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव ने बताया कि कतरास क्षेत्र संख्या 4 अंतर्गत अवैध कोयले का उत्खनन का कार्य कोयला माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है उक्त स्थल पर 40 से 50 मीटर की दूरी पर चार अवैध मुहाने खुले हुए हैं और उक्त मुहाने से प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ मजदूरों को कोयला काटने के लिए खदान में उतारा जाता है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के द्वारा कोयले को काटकर बोरे में भरकर खदान से बाहर निकाला जाता है जिसे रात्रि में ट्रकों में लोड कर विभिन्न भट्ठा में खापाया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर भूमिगत खदान में जाकर राष्ट्रीय खनिज संपदा कोयले की अवैध कटाई करते हैं किसने दी है धनबाद में कोयला माफियाओं को लूट की छूट जहां कभी भी जानलेवा हादसा होने का भय बना हुआ है क्योंकि अवैध खनन के दौरान अन्य क्षेत्रों में कई मजदूर दबकर अपनी जान गवा चुके हैं जिसे लेकर संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की गई है परंतु किसी प्रकार की कार्यवाही अब तक नहीं की गई है बाध्य होकर संगठन आज सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बीसीसीएल प्रबंधन एवं सीआईएसएफ के विरुद्ध शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम किया गया हैं और यदि इससे भी बीसीसीएल प्रबंधन सीआईएसएफ एवं पुलिस प्रशासन अपनी मनमानी रवैया से बाज नहीं आती है तो संगठन जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगी जिसकी सारी जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की होगी इंटक के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि धनबाद कोयलांचल में कोयला माफियाओं की वर्चस्व कायम है जिससे कोयला का कारोबार जोरों पर फल फूल रहा है एवं कोयला माफिया गण माननीय उपायुक्त महोदय एसएसपी महोदय मुख्यमंत्री महोदय की छवि को धूमिल कर रहे हैं और स्थानीय थाना एवं सीआईएसएफ को अवैध कोयले की तस्करी के प्रति लगाम लगाने का कड़ा निर्देश दिए जाते हैं उसके बावजूद भी यह लोग अपनी मनमानी कर झारखंड सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। जिससे सरकार के राजस्व में भारी क्षति हो रही है। धरना कार्यक्रम में मौके पर मोहम्मद शाहिद जिला महामंत्री, वीरेंद्र पासवान प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता, राहुल कुमार जिला महामंत्री, मंजू पासवान जिला महासचिव, नीलू बाउरी, अनिल हारी, राजेश भुइयां, राजू हारी, रमेश भुइया, नंदू, संजय, कुणाल, छोटू ,अंजेश, पूर्वी, नंदलाल, दीपक, सनी, रॉकी, छोटू, सोनू यादव, संजय यादव, बंटी यादव, विपिन यादव, आशा यादव, सुनीता सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
