• Fri. Feb 27th, 2026

कोयलांचल में गर्मी ढा रही सितम, घरों में दुबके लोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 11, 2023

 

*धनबाद :* विगत कुछ दिनों तक राहत के बाद कोयलांचल में गर्मी फिर सितम ढा रही है. लोग घरों के अंदर भी बेचैन हैं. बाहर हर जगह सन्नाटा पसरा है.
दिन चढ़ते ही शहर में कर्फ्यू सा नजारा दिखने लगता है. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई है. शहर का अति व्यस्त इलाका भी सुनसान दिख रहा है. लोग अति आवश्यक काम से ही घर से निकल रहे हैं. दिन चढ़ते ही धूप का तेवर सातवें आसमान पर है तो लोग घरों में दुबके गर्मी से निपटने की जुगत भिड़ाते रहते हैं. रोजमर्रा के काम से शहर आने वाले लोग ठंडी छांव की तलाश में रहते हैं. थोड़ी सी छांव भी उन्हें राहत देनेवाली लगती है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 10 मई को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों में दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगया गया है. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन दक्षिण पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. हालांकि धनबाद सहित राज्य के अन्य भाग इसके प्रभाव से अछूता ही रहेगा. दोपहर बाद हल्के बादल नजर आयेंगे. लेकिन गर्मी से राहत की कोई गुंजाइश नहीं है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *