• Fri. Feb 27th, 2026

गैंगस्टर्स प्रिंस और अमन के गुर्गो ने व्यवसायियों का जीना किया हराम, कर रहे करोड़ों की वसूली

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 11, 2023

 

*धनबाद :* कोयलांचल की इस धरती पर कोयले के कारोबार पर प्रभुत्व को लेकर हत्याएं तो बहुत हुई और अब भी हो रही हैं लेकिन यहां के व्यवसायियों और ठेकेदारों से रंगदारी कर कभी किसी अपराधी ने पैसे की उगाही नहीं की।
अब धनबाद बदल चुका है, धनबाद की शांति भंग हो गई है। अब नब्बे के दौर की मुंबई की तरह ही धनबाद को भी गैंगस्टर्स की नजर लग गई है। वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान और जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह के गुर्गो ने धनबाद के व्यवसायियों का जीना हराम कर दिए है। लैब संचालक, बिल्डर, इलेक्ट्रोनिक व्यवसाई, कोयला व्यापारी सबसे पैसे की उगाही करने में लगे हैं।
*प्रिंस खान दो तो अमन सिंह तीन करोड़ की कर रहा है उगाही*
सीआइडी रिपोर्ट की मानें तो प्रिंस खान हर माह दो करोड़ तो अमन सिंह हर माह तीन करोड़ की उगाही धनबाद से कर रहा है। धनबाद के व्यवसायी अपनी जान के डर से इन अपराधियों को पैसा दे रहे है। बड़ी बात यह है कि लाख कोशिश के बाद भी पुलिस न तो प्रिंस खान का फोन आने से रोक पा रही है और न ही उसकी गिरफ्तारी कर पा रही है।
प्रिंस खान का गुर्गा आराम से कहीं भी गोली चला कर लोगों के मन में खौफ पैदा कर दे रहा है। यही नहीं प्रिंस खान पुलिस को भी चैलेंज कर रहा है। विडियो बनाने के अलावा पुलिस अधिकारी को फोन भी करके अपने जुर्म करने की बात कह रहा है।
*प्रिंस के गुर्गों के लिए पुलिस लगातार लग रही है चेकिंग*
पुलिस पिछले दो दिनों से प्रिंस के गुर्गों के लिए लगातार चेकिंग चला रही है। सोमवार को जहां पूरे शहर में एंटी क्राइम चेकिंग की गई तो वहीं मंगलवार को भी वासेपुर के आरा मोड़ में सुबह तीन बजे जांच अभियान लगाया गया। पुलिस को सूचना थी कि वासेपुर में नए हथियार आने वाले हैं। पुलिस को इस जांच अभियान में अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *