• Fri. Feb 27th, 2026

आउटसोर्सिंग कंपनियां नियमों की अनदेखी कर फैला रही प्रदूषण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 11, 2023

 

*धनबाद :* झरिया के तीन वार्डों में काम करनेवाली आउटसोर्सिंग कपंनियों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनियां खनन कर रही हैं।
कंपनियों की लापरवाही से झरिया में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। धनबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की इस रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बीसीसीएल सीएमडी को पत्र लिखा है।
नगर आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ³ने देश के 131 शहरों में स्वच्छ वायु कार्यक्रम लांच किया था। इस योजना के तहत पीएम-10 का स्तर 40 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश के 42 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सिटी एक्शन प्लान की मंजूरी दी थी। नगर आयुक्त ने सीएमडी को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा खनन एवं कोयले की ढुलाई में निर्धारित सभी मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे धनबाद में प्रदूषण को कम करने के प्रयासों को सफलता नहीं मिल रही है। नगर निगम को स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसकी शिकायत की जा रही है।
आउटसोर्सिंग एजेंसियां कर रहीं नियमों की अनदेखी
अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो ने रिपोर्ट में लिखा है कि आउटसोर्सिंग कंपनियां लगातार नियमों की अनदेखी कर रही हैं। रिपोर्ट में लिखा है कि वार्ड नंबर 34 में राजापुर, बस्ताकोला में देवप्रभा, वार्ड संख्या 35 में आरके ट्रांसपोर्ट, वार्ड 37 में आरके ट्रांसपोर्ट द्वारा प्रदूषण विभाग की शर्तों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। यहां से निकलने वाली गाड़ियां ओवरलोड होकर बिना तिरपाल ढंके शहर की सड़कों पर पहुंच कर प्रदूषण फैला रही।
*इन मानकों का पालन नहीं कर रहीं आउटसोर्सिंग कंपनियां*
– खनन क्षेत्र से मुख्य मार्ग तक जोड़ने वाली सड़क को पक्का करना
– खनन क्षेत्र से मुख्य मार्ग तक सड़क के दोनों किनारों में पौधरोपण
– कोयला का परिवहन तिरपाल ढंक कर करना
– मात्रा के अनुरूप लोडिंग एवं रेलवे साइडिंग तक कोयले की ढुलाई कन्वेयर बोल्ट के माध्यम से करना
– परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के चक्कों की धुलाई के लिए व्हील वाशिंग सिस्टम की व्यवस्था
– वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से कोयला परिचालन मार्ग पर जल छिड़काव


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *